You are currently viewing कार्य क्या है? कार्य की परिभाषा, कार्य के मात्रक, शक्ति क्या है , शक्ति के मात्रक(Karya kise kahate hain)

कार्य क्या है? कार्य की परिभाषा, कार्य के मात्रक, शक्ति क्या है , शक्ति के मात्रक(Karya kise kahate hain)

Karya kise kahate hainकाम की दुनिया में आपका स्वागत है! इस ब्लॉग पोस्ट में, हम कार्य(karya kya hai)की परिभाषा, कार्य की इकाइयाँ, शक्ति क्या है, और शक्ति की इकाइयाँ तलाशेंगे। चाहे आप इन भौतिकी विषयों पर एक पुनश्चर्या की तलाश में एक छात्र हों या इन सभी के बारे में अधिक जानने में रुचि रखने वाले, यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है। आइए काम की दुनिया में गहराई से गोता लगाएँ!

कार्य (Karya kise kahate hain)

किसी वस्तु पर बल (force) लगाने से यदि क्रिया-बिंदु में विस्थापन (displacement) उत्पन्न होता है, तब कार्य संपन्न हुआ माना जाता है। किसी वस्तु में गति उत्पन्न करने के लिए जितना अधिक बल लगाना पड़ता है, किए गए कार्य का परिमाण उतना ही अधिक होता है। वास्तव में कार्य किसी व्यक्ति या यंत्र द्वारा संपन्न नहीं होता, वरन कार्य बल द्वारा किया जाता है। भौतिकी में कार्य की परिभाषा(karya kya hai) इस प्रकार दी जा सकती है –

जब किसी वस्तु पर कोई बल इस प्रकार कार्य करता है कि उसमें गति उत्पन्न हो जाए, अर्थात बल अपने क्रिया-बिंदु को विस्थापित कर दे तो कहा जाता है कि बल द्वारा कार्य किया गया।

See also  गैसों का गतिज सिद्धांत क्या है, ऐवोगाड़ो स्थिरांक और मोल की संकल्पना (Kinetic Theory of Gases)

Read More-गति किसे कहते है, गति कितने प्रकार की होती है(Gati kitne prakar ke hote hain)

कार्य की माप (Measurement of work) –

किए गए कार्य की माप लगाए गए बल और बल की दिशा में वस्तु के विस्थापन के गुणनफल से की जाती है। यदि किसी वस्तु पर F बल लगाने से बल की दिशा में वस्तु का विस्थापन s हो, तो वस्तु पर आरोपित बल द्वारा किया गया कार्य

W = Fs

अर्थात, कार्य = (बल) x (बल की दिशा में वस्तु का विस्थापन)

अब, यदि वस्तु पर बल F इस प्रकार लगता है कि वह बल की दिशा से θ कोण पर झुकी रेखा पर s दूरी से विस्थापित होती है, तो बल द्वारा किया गया कार्य

W = Fs cosθ

अर्थात, कार्य = (बल) x (बल की दिशा में वस्तु का विस्थापन)

कार्य स्वयं अदिश राशि (scalar quantity) है, लेकिन कार्य धनात्मक अथवा ऋणात्मक हो सकता है। जब बल और विस्थापन एक ही दिशा में हों तो किया गया कार्य धनात्मक (positive) माना जाता है। परंतु, यदि विस्थापन बल के लगने की विपरीत दिशा में हो तो किया गया कार्य ऋणात्मक (negative) होता है। किसी रुक्ष (rough) समतल पर खिसकते हुए (sliding) पिंड के लिए घर्षण बल तथा विस्थापन की दिशाएँ परस्पर विपरीत होती हैं। स्पष्टतः, घर्षण बल द्वारा संपादित कार्य ऋणात्मक (negative) होता है।

Read More-कण का अर्थ क्या होता है , निर्देश फ्रेम (Reference Frame) क्या है?

अदिश गुणन (scalar product) के रूप में कार्य को निम्नलिखित समीकरण से व्यक्त किया जाता है –

W = F · s

कार्य के मात्रक (Units of work) –

कार्य का SI मात्रक जूल (joule) है जिसका संकेताक्षर J है। 1J वह कार्य है जब 1N का बल अपने क्रिया-बिंदु को अपनी दिशा में 1m से विस्थापित कर देता है। अर्थात,

See also  सरल लोलक क्या है, परिभाषा, गति, नियम, सूत्र, सिद्धांत (Simple Pendulum in hindi)

1J = 1N × 1 m

या 1J =1 N m [cgs पद्धति में कार्य का मात्रक अर्ग (erg) होता है और 1 J = 10^7 erg.]
कार्य की विमाएँ (dimensions) M L^2 T^-2 होती हैं।

शक्ति (Power):

कार्य करने की दर को शक्ति (power) कहते हैं। (Rate of doing work is called power.) दूसरे शब्दों में, एकांक समय में किए गए कार्य से शक्ति की माप होती है।

अतः, शक्ति = कार्य/समय
या P = W / t

शक्ति के मात्रक (Units of power) —

शक्ति का SI मात्रक Js^-1 होता है। इसे वाट (watt, संकेत W) कहते हैं। यदि 1s में 1J कार्य संपन्न होता है तो शक्ति 1 W होगी।

व्यवहार में शक्ति का मात्रक W छोटा पड़ जाता है। अतः इसे प्रायः किलोवाट (kilowatt, kW) या मेगावाट (megawatt, MW) में मापा जाता है।
1 kW = 10^3 W
1 MW = 10^6 W, शक्ति का एक अन्य मात्रक अश्व-शक्ति (horsepower, संकेत hp) है।

1 hp = 746 W (लगभग)

शक्ति की विमाएँ (dimensions) M L^2 T^-3 होती हैं।

Read More-सदिश एवं अदिश राशियाँ क्या है, अंतर, परिभाषाएँ(Vector quantity and Scaler in hindi)

FAQ

कार्य की परिभाषा क्या होती है?

भौतिकी में कार्य तब होता है जब किसी वस्तु पर बल लगाकर बल की दिशा में गति की जाती है। यदि बल लगाने पर बल की दिशा में किसी वस्तु की गति होती है, तो यह कहा जाता है कि बल ने कार्य किया।

कार्य के मात्रक क्या है ?

कार्य का SI मात्रक जूल (joule) है.

कार्य की विमा है ?

कार्य की विमाएँ (dimensions) M L^2 T^-2 होती हैं।

Karya Karne ki kshamta ko kya kahate hain

ऊर्जा

Conclusion

दोस्तों हमारा Blog….”कार्य क्या है? कार्य की परिभाषा, कार्य के मात्रक, शक्ति क्या है , शक्ति के मात्रक(Karya kise kahate hain)”पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद उम्मीद करता हूं कि इस आर्टिकल में आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल रह गया हो, तो आप हमसे Comments द्वारा पूछ सकते हैं.

Leave a Reply